Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आरोप है कि तेज बहादुर सिंह, श्याम बहादुर सिंह और उनके पिता प्रकाश सिंह समेत कुल चार लोग मड़ई पर लाठी बरसाने लगे। शोर सुनकर जब उनके पुत्र जवाहर बिंद ने विरोध किया, तो हमलावरों ने उसे भी निशाना बना लिया। बीच-बचाव करने पहुंची देवंती देवी को भी नहीं बख्शा गया। हमले में देवंती देवी के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिससे उनका सिर फट गया, वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरी चोटें आई हैं। उनके पुत्र जवाहर बिंद को भी मारपीट में चोट लगी है।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को चैनपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस मामले में पुलिस ने महिला के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



