Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


चैनपुर पैक्स में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। यहां मिथिलेश कुमार सिंह ने 600 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रमा सिंह को 561 मत मिले। दोनों के बीच सिर्फ 39 वोटों का अंतर रहा। तीसरे स्थान पर सुनील कुमार हवाई को 13 वोट मिले, जबकि अखिलेश सिंह को 69 मत मिले। इस पैक्स में कुल 1251 वोट पड़े। वहीं बढ़ौना पैक्स में प्रेम कुमार सिंह ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। उन्हें 822 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र कुमार सिंह को 526 वोट और मेवा लाल प्रसाद को 503 वोट प्राप्त हुए। यहां कुल 1917 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जगरिया पैक्स में संजय कुमार पांडे ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत रखते हुए 603 वोट के साथ जीत हासिल की। वह पिछले 25 वर्षों से इस पद पर काबिज हैं। दूसरे स्थान पर चंद्रशेखर सिंह को 394 वोट मिले, जबकि सुरेंद्र साह को 13 वोट प्राप्त हुए। यहां कुल 1081 वोट पड़े। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह चैनपुर बीडीओ शुभम प्रकाश ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया देर रात तक चली और सुबह करीब 4 बजे समाप्त हुई। इसके बाद सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र सौंप दिया गया।



