Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ग्रामीणों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस हादसे में भैंस के बछड़ों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि कई भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं। करीब पांच भैंसों की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है।
आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग बाल्टी और पानी लेकर आग बुझाने दौड़े, लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कोई भी लपटों के करीब नहीं जा सका।
प्रत्यक्षदर्शी शिव यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने काफी कोशिश की, लेकिन भीषण गर्मी और आग की लपटों के आगे सब बेबस नजर आए।
उन्होंने बताया कि जब जानवरों को बांधने वाली रस्सियां जल गईं, तब कुछ भैंसें खुद को छुड़ाकर बाहर निकलने में सफल रहीं, जिससे उनकी जान बच सकी। इस अग्निकांड में भानु यादव और शिव यादव के पशुओं को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग करने की बात कही है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।



