Homeचैनपुरचैनपुर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, चार गिरफ्तार; फरार दो वारंटी भी पकड़े...

चैनपुर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, चार गिरफ्तार; फरार दो वारंटी भी पकड़े गए

चैनपुर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, वारंटी समेत शराब पीकर हंगामा कर रहे 4 गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में पुलिस ने निवियाटांड गांव में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरी कार्रवाई में चैनपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को पकड़ा गया। दोनों मामलों में पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गैर जमानतीय वारंट के दो आरोपी गिरफ्तार

चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि निवियाटांड गांव निवासी शोभु बिंद के पुत्र मोहन बिंद और राजा बिंद के पुत्र राजेश बिंद काफी समय से फरार चल रहे थे। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था। न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में पुलिस टीम ने निवियाटांड गांव में छापेमारी की। इस दौरान दोनों आरोपियों को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच कराते हुए दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार

दूसरी ओर, चैनपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के गोडहन गांव निवासी विशेषर सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार और रमेश सिंह के पुत्र दीपक कुमार सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के अनुसार, दोनों युवक चैनपुर में शराब पीकर काफी देर से हंगामा कर रहे थे। उनके व्यवहार से परेशान ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बलों के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों युवकों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा, जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और शराबबंदी कानून के अनुपालन को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments