Homeचैनपुरचैनपुर के मझुई गांव में मारपीट, हाथ टूटने का आरोप; 20 हजार...

चैनपुर के मझुई गांव में मारपीट, हाथ टूटने का आरोप; 20 हजार रुपये और सोने का लॉकेट छीनने की शिकायत

चैनपुर के मझुई गांव में मारपीट, 20 हजार रुपये और लॉकेट छीनने का आरोप

Bihar:  कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मझुई गांव में आपसी विवाद के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति के घायल होने और उसका बायां हाथ टूटने का आरोप है। पीड़ित ने मारपीट के साथ जेब से 20 हजार रुपये और गले से सोने का लॉकेट निकाल लेने की भी शिकायत की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मामले में मझुई गांव निवासी मुखराम प्रजापति के पुत्र राकेश प्रजापति ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के आवेदन के मुताबिक, वह सुबह अपने घर से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान दरवाजे के पास मौजूद अलाउ मियां के पुत्र कलामुद्दीन दर्जी ने कथित तौर पर अचानक उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। राकेश प्रजापति का आरोप है कि इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनका बायां हाथ टूट गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पहना सोने का लॉकेट निकाल लिया गया।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments