Home कुदरा चेन चोरी के शक में बुजुर्ग महिला का अपहरण, दिनभर बंधक बनाकर...

चेन चोरी के शक में बुजुर्ग महिला का अपहरण, दिनभर बंधक बनाकर बेरहमी से की गई पिटाई

कुदरा में बुजुर्ग विधवा का अपहरण, चेन चोरी के शक में बंधक बनाकर मारपीट

Bihar: कैमूर जिले से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां चेन चोरी के संदेह में एक बुजुर्ग विधवा महिला को अगवा कर उसके साथ मारपीट की गई। घटना कुदरा थाना क्षेत्र की है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। पीड़िता की पहचान शिवकुमारी देवी के रूप में हुई है, जो कुदरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 की रहने वाली हैं। वह अपने दिवंगत पति लक्ष्मण राम की पत्नी हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह डेहरी ऑन सोन स्थित अपनी बहन के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुदरा रेलवे स्टेशन जा रही थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें जबरन एक चार पहिया वाहन में बैठाकर अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला को अपने गांव नेवरास ले गए, जहां पूरे दिन उन्हें बंधक बनाकर रखा गया और बेरहमी से मारपीट की गई।

पीड़िता का आरोप है कि जिन लोगों ने उनके साथ यह घटना की, उनकी कुदरा बाजार में दुकान है। घटना के बाद पीड़िता अपने पुत्र सोनू कुमार चंद्रवंशी और अन्य परिजनों के साथ कुदरा थाना पहुंची और लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है। इस मामले में कुदरा थाना अध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version