Homeमोहनियाचलती ट्रेन से उतर रही महिला का फिसला पैर, आरपीएफ की सूझबूझ...

चलती ट्रेन से उतर रही महिला का फिसला पैर, आरपीएफ की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

भभुआ रोड स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ ने चलती ट्रेन से गिर रही महिला की बचाई जान

बिहार | कैमूर | मोहनियां: पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गयाजी रेलखंड पर स्थित भभुआ रोड स्टेशन पर सोमवार को आरपीएफ की तत्परता से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। प्लेटफार्म संख्या दो पर चलती ट्रेन से उतर रही महिला यात्री का पैर फिसल गया, लेकिन मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने बहादुरी दिखाते हुए महिला की जान बचा ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Bhahua Road Station News

मिली जानकारी के अनुसार, 12307 हावड़ा–जोधपुर एक्सप्रेस भभुआ रोड स्टेशन से खुल चुकी थी। इसी दौरान कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहलन गांव निवासी अलीशेर अंसारी की 25 वर्षीय पत्नी रुबेदा खातून चलती ट्रेन के कोच संख्या S/4 से उतरने लगीं। ट्रेन की गति अधिक होने के कारण उनका पैर प्लेटफार्म पर फिसल गया और वह नीचे गिरने लगीं।

घटना को देख प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक पी.के. ओझा के साथ मौजूद आरक्षी कैसर जमाल खान ने बिना देर किए दौड़कर महिला को खींच लिया और ट्रेन के नीचे जाने से बचा लिया। आरपीएफ जवानों की इस सूझबूझ से महिला की जान बच गई।

आरपीएफ भभुआ रोड के प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामजी लाल बुनकर ने बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन जीवन रक्षा अभियान के तहत की गई। महिला यात्री भभुआ से डीडीयू जंक्शन दवा लेने जा रही थीं और उनके पास वैध टिकट संख्या 40817041 मौजूद था। मौके पर महिला के स्वजन आजाद अंसारी भी उपस्थित थे।
घटना के बाद महिला यात्री को उसके स्वजन के साथ दूसरी ट्रेन में सुरक्षित रूप से बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। आरपीएफ जवानों की तत्परता और बहादुरी की स्टेशन परिसर में सराहना की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments