Home पूर्णिया घर में काम करने वाली नाबालिग लड़की को नशे का टेबलेट खिला...

घर में काम करने वाली नाबालिग लड़की को नशे का टेबलेट खिला दो सगे भाई करते थे दुष्कर्म

Bihar: पूर्णिया, मधुबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 01 से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा दो सरकारी सेवक भाईयों के द्वारा घर में काम करने वाली नाबालिक लड़की को नशे की टेबलेट खिलाकर अलग-अलग समय में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जाता था। इसकी जानकारी तब हुई जब लड़की की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद शनिवार को महिला थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों में एक रेलवे कर्मी है तो दूसरा भाई शिक्षक है, वही दोनों की पत्त्नियां भी शिक्षक है एवं इसी कारण खाली घर का लाभ दोनों भाईयों के द्वारा उठाया जा रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsमामले के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष ललिता कुमारी ने बताया कि लड़की के स्वजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की घर छापेमारी भी की गई है, लेकिन दोनों आरोपित फरार है। लड़की को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वार्ड 01 के पार्षद पप्पू पासवान ने बताया कि पीड़ित लड़की आरोपितों के घर में करीब डेढ़ साल से काम करती थी। दोनों भाईयों के साथ उनकी पत्नियों के भी शिक्षक होने के कारण पीड़िता घर में अकेले ही रहकर खाना बनाती थी और उनके बच्चों की देखरेख करती थी। बड़ा भाई रेलवे विभाग में रात्रि ड्यूटी कर सुबह घर आ जाता था।

वही बीते 3-4 दिन से नाबालिग को नशीला टैबलेट खिलाकर वह दुष्कर्म कर रहा था। बड़े भाई के घर के बाहर जाने के बाद छोटा भाई भी लगातार नशीला टेबलेट खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा था। तबीयत बिगड़ने व अपने साथ कुछ गलत होने की आशंका पर लड़की ने घर जाकर अपनी मां को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मां ने तत्काल महिला थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही महिला थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और फिर मामला दर्ज किया गया। वही इस घटना से मोहल्ले के लोगों में भी काफी आक्रोश है।

 

 

 

Exit mobile version