Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मामले के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष ललिता कुमारी ने बताया कि लड़की के स्वजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की घर छापेमारी भी की गई है, लेकिन दोनों आरोपित फरार है। लड़की को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वार्ड 01 के पार्षद पप्पू पासवान ने बताया कि पीड़ित लड़की आरोपितों के घर में करीब डेढ़ साल से काम करती थी। दोनों भाईयों के साथ उनकी पत्नियों के भी शिक्षक होने के कारण पीड़िता घर में अकेले ही रहकर खाना बनाती थी और उनके बच्चों की देखरेख करती थी। बड़ा भाई रेलवे विभाग में रात्रि ड्यूटी कर सुबह घर आ जाता था।
वही बीते 3-4 दिन से नाबालिग को नशीला टैबलेट खिलाकर वह दुष्कर्म कर रहा था। बड़े भाई के घर के बाहर जाने के बाद छोटा भाई भी लगातार नशीला टेबलेट खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा था। तबीयत बिगड़ने व अपने साथ कुछ गलत होने की आशंका पर लड़की ने घर जाकर अपनी मां को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मां ने तत्काल महिला थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही महिला थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और फिर मामला दर्ज किया गया। वही इस घटना से मोहल्ले के लोगों में भी काफी आक्रोश है।