Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
जानकारी के अनुसार प्रकाश पासवान अपने एक कमरे के घर में रहते हैं, पड़ोस में उनके भाई अशोक पासवान का घर है प्रकाश पास वाले कमरे में गैस सिलेंडर से गैस लिक कर रही थी, घर में प्रकाश पासवान के पुत्र अंकुश कुमार, पुत्री अंशु कुमारी, सीमा कुमारी और शिवानी कुमारी के अलावा सोनी कुमारी कमरे में खेल रही थी, प्रकाश भी आसपास ही थे सोनी प्रकाश के भाई अशोक पासवान के पुत्र थी।
इसी दौरान प्रकाश की पत्नी सरिता खाना बनाने के लिए आई, जैसे ही उन्होंने गैस का चूल्हा जलाने के लिए तीली जलाई पूरे कमरे में आग लग गई, सविता चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भाग गई इसके बाद तुरंत सिलेंडर में विस्फोट हो गया और 5 बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, मृतकों में अंकुश कुमार (12), अंशु कुमारी (8), सीमा कुमारी (4),शिवानी कुमारी (6), सोनी कुमारी (3) इसमें चार सहोदार भाई-बहन शामिल हैं जबकि सोनी कुमारी प्रकाश पासवान की पुत्री थी रिश्ते में चचेरी बहन है।
- पूर्णिया में ‘नटवरलाल’ रोहित का बड़ा ठगी नेटवर्क उजागर, एयरपोर्ट से भरोसा जीतकर डॉक्टर को लाखों के जेवर से लगाया चूना
- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की साजिश का आरोप
घटना के बाद हर ओर चीख-पुकार मच गया, मौके पर ग्रामीण बच्चों को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे लेकिन तब तक सभी बच्चों की मौत हो चुकी थी, ग्रामीणों ने घटना में गंभीर रूप से जख्मी प्रकाश पासवान और उनकी पत्नी सरिता देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, घटना की सूचना मिलते ही धोरैया विधायक भूदेव चौधरी, जिलाधिकारी सुहर्ष भगत, एसपी अरविंद कुमार गुप्ता व एसडीओ प्रीति समेत अन्य अधिकारी मौके पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया साथ ही घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी ली।
- टोल प्लाजा पर पुलिस की कार्रवाई, कंटेनर से 29 मवेशी बरामद; तीन गिरफ्तार, बारुन से उन्नाव ले जाए जा रहे थे मवेशी
- चार महीने बाद मायके से ससुराल लौटी नवविवाहिता, बंद मिला दरवाजा; पति के घर के बाहर बैठी धरने पर
इस घटना के संबंध में बांका जिलाधिकारी सुहर्ष भगत ने कहा कि इस मामले की गहराई से जांच कराई जाएगी, अगर एजेंसी से लिक सिलेंडर दिया गया होगा तो जांच के बाद संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, प्रावधान के अनुसार प्रशासन पीड़ित परिवार को हरसंभव मुआवजा उपलब्ध कराएगा, पीड़ित परिवार की सहायता की जाएगी।
- 352 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 23 का हीमोग्लोबिन 8 से कम; भभुआ की टीम ने लिया जायजा
- फेसबुक पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, कैमूर में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR

