Home चैनपुर गेहूं के खेत में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, जेब से मिली...

गेहूं के खेत में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, जेब से मिली सल्फास की गोली; देर रात परिजनों को किया था फोन

कैमूर में गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, जेब से सल्फास की गोली बरामद

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब नगर पंचायत हाटा और सतौना गांव के बीच स्थित गेहूं के खेत में एक युवक का शव बरामद हुआ। खेत में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News मृतक की पहचान बढ़ौना पंचायत के घटमापुर गांव निवासी प्रमोद कुमार बिंद (28) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह हाटा बाजार से बखारी देवी तक ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार शनिवार की देर रात प्रमोद ने घर पर फोन कर बताया था कि उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई है। उसने कहा था कि उसका शरीर हल्का महसूस हो रहा है और चलने की ताकत भी नहीं बची है। फोन पर उसने यह भी बताया कि वह तिवईं के सिवान इलाके में है। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत वहां पहुंचे और काफी देर तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। देर रात तक खोजबीन के बाद परिजन घर लौट आए। रविवार की सुबह हाटा और सतौना के बीच गेहूं के खेत में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान प्रमोद कुमार बिंद के रूप में की।

घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कैमूर के एसडीपीओ मनोरंजन भारती भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मृतक की जेब से सल्फास की गोली बरामद होने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। इस संबंध में बढ़ौना पंचायत के मुखिया बशीर अंसारी ने बताया कि प्रमोद कुमार बिंद चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका विवाह हो चुका था, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

Exit mobile version