Bihar: कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड अंतर्गत करमचट थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गुरु ने अपने ही शिष्य को प्रेम जाल में फंसा कर लेकर फरार हो गया और जब लौटा तो शिष्या के गोद में एक माह का बच्चा खेल रहा था, छात्रा के पिता के द्वारा आरोपी शिक्षक के ऊपर दर्ज करवाई गई प्राथमिकी के आलोक में जब छात्रा के अपने ससुराल लौटने की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर पुलिस के द्वारा छात्रों को हिरासत में ले लिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहां से पुलिस के द्वारा उक्त छात्रा को भभुआ न्यायालय में 164 के बयान के लिए उपस्थित करवाया गया, जहां छात्रा के गोद में 1 माह का बच्चा और छात्रा के द्वारा अपने गुरु से ब्याह करने की बात कहते हुए उसी के साथ रहने की गुहार लगाई तो छात्रा के हक में न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए दोनों को एक साथ रहने की अनुमति दे दी, पुलिस के द्वारा वापस छात्रा को उसके ससुराल वाले को सौंप दिया गया है, हालांकि नामजद शिक्षक अभी भी फरार है।
- मां ने दो मासूम बेटियों के साथ पानी भरे गहरे गड्ढे में लगाई छलांग, तीनों की मौत पति से हुआ था विवाद
- अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा, 4 गिरफ्तार 2 कार्बाइन समेत 8 हथियार 159 कारतूस बरामद औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर व भोजपुर में सप्लाई
इस मामले से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला वर्ष 27 जनवरी 2021 की है, करमचट थाना क्षेत्र की एक इंटरमीडिएट की छात्रा, रोहतास जिले के चेनारी में संचालित एक कोचिंग में पढ़ने जाती थी जहां उस कोचिंग में पढ़ाने वाले ग्राम बनौली के शिक्षक गौतम चौधरी और छात्रा के बीच बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई बाद में वह दोस्ती प्रेम में बदल गया, 27 जनवरी 2021 को प्रतिदिन की तरह छात्रा दोपहर 12 बजे के करीब कोचिंग में पढ़ने गई जिसके बाद वह घर नहीं लौटी।
- कैमूर में सांप के डसने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, झाड़फूंक में बीता 8 घंटे का वक्त; एक युवक अस्पताल में भर्ती
- कैमूर में अंधविश्वास ने फिर छीनी जिंदगी, सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में बीता वक्त; युवती की मौत
वही देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित होने लगे और छात्रा के पिता सहित परिजनों के द्वारा इधर-उधर खोजा जाने लगा काफी खोजबीन के बाद जब यह जानकारी मिली कि उनकी पुत्री विद्यालय के ही शिक्षक के साथ शादी की नीयत से शिक्षक के परिजनों की सहमति से फरार हो गई है तो, छात्रा के पिता के द्वारा करमचट थाने में अपनी पुत्री के अपरहण की प्राथमिकता दर्ज करवाई गई। वहीं दूसरी तरफ छात्रा और शिक्षक हैदराबाद भागकर पहुंच गए और वहां दोनों ने शादी कर ली और आरोपी शिक्षक वही प्राइवेट किसी कंपनी में काम करने लगा और वही रहने लगा।
- पूर्णिया में ‘नटवरलाल’ रोहित का बड़ा ठगी नेटवर्क उजागर, एयरपोर्ट से भरोसा जीतकर डॉक्टर को लाखों के जेवर से लगाया चूना
- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की साजिश का आरोप
वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह यह जानकारी मिली की अपहृता हैदराबाद से शिक्षक के घर आई हुई है जिसके बाद तत्काल पुलिस टीम के द्वारा चेनारी पुलिस के सहयोग से ग्राम बरौली में छापेमारी कर अपहृता को 11 माह बाद बरामद किया गया, जिसके गोद में एक 1 माह का बच्चा भी था, जहां से उसे भभुआ न्यायालय में 164 के बयान दर्ज करवाने को लेकर उपस्थित करवाया गया, सभी बातें सुनने के उपरांत न्यायालय द्वारा अपहृत छात्रा को उसके ससुराल वालों को ही सौंपने का आदेश दिया गया जिसका अनुपालन करते हुए पुलिस ने अपहृता को ससुराल वाले को सौंप दिया गया है।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना