Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसकी जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भान सिंह के द्वारा बताया गया कि कांड संख्या 372/20 जोकि 30 दिसंबर 2020 की तिथि को दर्ज की गई थी, इस मामले में पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम मसानी एवं भुड़कुड़ा में छापेमारी किया गया था, जहां भारी मात्रा में महुआ के अर्ध निर्मित शराब एवं 350 ग्राम गांजा बिहारी खरवार पिता तेजू खरवार के घर से बरामद हुए थे।


जबकि उसी गांव के निवासी भोला गुप्ता पिता मानिक चंद्र गुप्ता के घर तलाशी में एक देसी बंदूक लगभग 100 ग्राम बारूद बरामद किया गया था, इसके साथ ही उसी गांव के सागर खरवार पिता स्वर्गीय जोखन खरवार के यहां छापेमारी की गई तो वहां से भी एक देसी बंदूक बरामद किया गया था, उक्त मामले में तीनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिसमें से एक बिहारी खरवार कुछ समय पहले न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है।
- कैमूर में मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; तीन की तलाश जारी
- मोहनिया में बस यात्रा के दौरान मंगलसूत्र चोरी, दो महिलाएं गिरफ्तार
जिसके बाद दो के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की जब्ती का आदेश जारी किया गया था, सोमवार की सुबह सागर खरवार पिता स्वर्गीय जोखन खरवार के घर छापेमारी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि फरार भोला साह पिता मानिकचंद साह के घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई है, गिरफ्तार सागर खरवार को मेडिकल जांच के उपरांत भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू

