Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल प्रेमी के खिलाफ बाराहाट थाना में प्रेम-प्रसंग का मामला दर्ज है, उस पर प्रेमिका को भगा ले जाने का आरोप है, वही पिटाई से घायल हुए प्रेमी के लिखित शिकायत पर प्रेमिका के पिता सहित अन्य स्वजनों खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जख्मी युवक ने बताया कि दोनों के बीच दो साल प्रेम संबंध है, उक्त लड़की बाराहाट में किसी रिश्तेदार के यहां पिछले साल गई थी, वहां से भागने पर वहां मामला दर्ज है।


जानकारी के अनुसार सुपौल जिले के पीपरा थाना अंतर्गत बिशनपुर गांव निवासी राजदीप यादव के पुत्र प्रभाष कुमार का बेलहर के एक गांव की लड़की से प्रेम सम्बन्ध था, वह स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से बेलहर पहुंच गया और कांवरिया पथ स्थित धौरी धर्मशाला में रुका था, रविवार को प्रेमिका से मिलने राजपुर दुर्गा मंदिर के पास गया, दोनों उक्त वाहन से खड़ौधा मोड़ की तरफ निकल गए, जिसकी भनक प्रेमिका के स्वजनों को लग गयी, और परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
- 352 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 23 का हीमोग्लोबिन 8 से कम; भभुआ की टीम ने लिया जायजा
- फेसबुक पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, कैमूर में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR
साथ ही प्रेमी के साथ आए चालक के साथ भी मारपीट की गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका के स्वजनों से उसे बचाया, वही इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया प्रेमी के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है जबकि युवक को बाराहाट पुलिस के हवाले किया गया है।
- गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी

