Homeचांदखेत देखने निकले किसान की सड़क हादसे में मौत, पुलिया के नीचे...

खेत देखने निकले किसान की सड़क हादसे में मौत, पुलिया के नीचे मिला शव; क्षतिग्रस्त बाइक बरामद

कैमूर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, पुलिया के नीचे मिला शव

Bihar: कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। किसान खेत देखने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। अगले दिन सुबह उनका शव पुलिया के नीचे मिला, जबकि पास में उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चांद थाना क्षेत्र के सिरोहीया मझगाई गांव निवासी स्वर्गीय बनारसी सिंह के 47 वर्षीय पुत्र पप्पू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पप्पू सिंह खेती-किसानी का काम करते थे और रोज की तरह रात में खाना खाने के बाद खेत की ओर निकले थे। हालांकि इस बार वह पैदल नहीं बल्कि बाइक से खेत देखने गए थे। परिजनों ने बताया कि देर रात तक घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह खैती पुलिया के समीप पुलिया के नीचे उनका शव पड़ा मिला। वहीं पास में उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी होगी।

मृतक के साला अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। संभावना जताई जा रही है कि टक्कर लगने के बाद पप्पू सिंह पुलिया के नीचे जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चांद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, किसान की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments