Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कई बार मांग करने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। पीड़ित के अनुसार, बाद में मुन्ना सिंह ने गहनों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिए गए आभूषण टूट गए हैं और सामान सही नहीं था। इसी बीच रविवार दोपहर करीब तीन बजे फोन कर उन्हें मसोई गांव स्थित जगत सिंह के बैठका पर बुलाया गया। वहां बकाया रकम देने और नए गहने खरीदने की बात कही गई। सुबास सेठ का आरोप है कि जब वह गहने लेकर वहां पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान सोने की चेन, मंगलसूत्र और अंगूठी समेत अन्य जेवर छीन लिए गए।
साथ ही दबाव बनाकर स्टांप पेपर पर यह लिखवाने की कोशिश की गई कि पहले दिए गए सभी गहने वापस मिल गए हैं और अब कोई बकाया नहीं बचा है। पीड़ित ने बताया कि विरोध करने पर उनके साथ फिर मारपीट की गई। किसी तरह वहां से निकलकर वह घायल अवस्था में चैनपुर थाना पहुंचे, जहां इलाज कराने के बाद लिखित आवेदन दिया गया। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट और छिनैती के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



