Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों के द्वारा महिला के शव के साथ दुर्गावती खरिगांवा मुख्य मार्ग में शव को रखकर सड़क जाम कर दिया जिस कारण से आवागमन बाधित रहा, जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने के उपरांत सड़क से जाम को हटवाया।
- शराबियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, अलग-अलग जगहों से छह गिरफ्तार
- रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट, छोलनी से हमला कर पुत्री का सिर फोड़ा
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीण एवं परिजनों के द्वारा बताया गया कि शनिवार को रामावती देवी अपने खेत में घूमने गई थी, उस दौरान विद्युत प्रवाहित लगातार जमीन पर गिरा हुआ था, जिसे वह नहीं देखी पाई और उसकी चपेट में आ गई, जिस कारण घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई।

काफी समय तक जब उक्त महिला घर वापस नहीं आई तो परिजनों के द्वारा खोजबीन की जाने लगी, तभी कुछ गांव के लोग खेत की तरफ घूमने गए तो वहां रामावती देवी के शव को खेत में पड़ा हुआ पाया, जिसके बाद उक्त लोगों के द्वारा डंडे के सहारे किसी तरह विद्युत करंट प्रवाहित तार से शव को अलग करते हुए इसकी सूचना परिजनों को दी।
- जोगबनी बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, तीन बांग्लादेशी नागरिक समेत चार गिरफ्तार
- अररिया से अमित शाह का बड़ा ऐलान: भारत-नेपाल सीमा के 10 किमी दायरे में अतिक्रमण हटेगा, घुसपैठ पर सख्त एक्शन प्लान तैयार
घटना की सूचना पर मौके पर काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण पहुंच गए, जहां से रामावती देवी के शव को घर लाया गया, जिसके बाद लोगों के द्वारा सड़क जाम किया गया।
- NH-19 पर पुलिस का शिकंजा, 31 मवेशियों से भरा कंटेनर पकड़ा; तीन पशु तस्कर गिरफ्तार
- 14 दिन तक जिंदगी से जूझता रहा अभिषेक, आखिरकार हार गया जिंदगी की जंग; एक ही हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत
इस मामले को लेकर मृतक रामावती देवी के पुत्र बेचन बिंद के द्वारा चांद थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है, दिए गए आवेदन में बेचन बिंद के द्वारा बताया गया है कि गांव के ही निवासी कमलेश तिवारी एवं अखिलेश तिवारी दोनों के पिता प्यारेलाल तिवारी अपने खेत में नंगा तार खींच कर ले गए थे जिससे वह खेत के पटवन के लिए समरसेबल चलाते थे, वहीं का तार टूट कर जमीन पर गिर गया था जिससे चपेट में आने से उनकी मां की मौत हुई है।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
वहीं इस घटना से संबंधित जानकारी लेने पर चांद थानाध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा बताया गया कि घटना के बाद परिजनों के द्वारा सड़क जाम किया गया था, जिसे तत्काल हटवा दिया गया है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है, प्राप्त आवेदन पर मामले की जांच की जा रही है।
- भलुनी भवानी मंदिर की सुरक्षा में सेंध, रातोंरात मां के मुकुट-हार समेत लाखों के आभूषण चोरी
- तीन करोड़ की लूट के विरोध में कोचस बाजार बंद, कारोबारियों में आक्रोश; पुलिस के सामने अपराधियों की तलाश बड़ी चुनौती

