Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में विदेश से आने वाले नागरिकों के कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्राॅन से संक्रमण को लेकर एयरपोर्ट के द्वारा जारी लिस्ट के आधार पर कोरोना टेस्ट किया जा रहा है, जिसके तहत चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में विदेश से आने वाले भारतीय नागरिक एवं उनके परिजनों की जांच शनिवार चैनपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे जुड़ी जानकारी लेने पर चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि विदेश से आने वाले लोगों की सूची प्राप्त होने के उपरांत शनिवार मेडिकल टीम के द्वारा ग्राम अमांव एवं विउर में उक्त व्यक्ति एवं उनके परिवार के सदस्यों का कोरोना जांच किया गया है।
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
- ईओयू की बड़ी कार्रवाई, कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी, लाकर तोड़कर खंगाले गए दस्तावेज
जिसके तहत विउर में पहुंचे व्यक्ति एवं उसके परिवार के सात सदस्यों का टेस्ट किया गया वहीं ग्राम अमांव में विदेश से पहुंचे उक्त व्यक्ति एवं उनके परिवार के तीन सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया गया, एंटीजन के माध्यम से जांच की गई कोरोना टेस्ट का रिपोर्ट निगेटिव आया है, जबकि RT-PCR से जांच करवाने के लिए सैंपल भेजा गया है। जांच किए गए सभी लोगों को RT-PCR की रिपोर्ट आने तक कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन सख्ती से करने के निर्देश दिए गए हैं।
- सौतेली मां से विवाद बना मौत की वजह, पिता ने 13 वर्षीय बेटे को पीट-पीटकर मार डाला
- चार साल बाद मिला मासूम शिवम, बट सावित्री पूजा के दिन हुआ था गायब
आपको बता दें इन दिनों विदेश में फैल रहे लगातार कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्राॅन को लेकर बिहार सरकार बिल्कुल सतर्क है स्वास्थ्य विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है, एयरपोर्ट पर पहुंचने के उपरांत उसकी सूची संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवाई जा रही है, जिस आधार पर विदेश से आने वाले व्यक्ति एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों की कोरोना जांच किया जा रहा है। स्वास्थ्य प्रबंधक के मुताबिक विदेश से आने वाले लोगों की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है जिस टीम में डॉ अंदलीव प्रवीण, जीएनएम रौशन सिंह मीणा का नाम शामिल है, जिसके नोडल पदाधिकारी राहुल सक्सेना को बनाया गया है।
- बिहार में पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर से ATS की बड़ी कार्रवाई
- मुजफ्फरपुर में बाल संरक्षण व्यवस्था पर बड़ा सवाल, आश्रय गृह से 10 बच्चे लापता

