Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने कहा कि आईसीयू सेवा शुरू होने से अब गंभीर रूप से बीमार मरीजों को जिले में ही बेहतर और समयबद्ध इलाज उपलब्ध हो सकेगा। इस सुविधा के माध्यम से मरीजों की 24 घंटे निगरानी, जीवन रक्षक उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी, जिससे उन्हें बाहर रेफर करने की आवश्यकता भी काफी हद तक कम होगी।
आईसीयू में उपलब्ध हैं अत्याधुनिक उपकरण
सदर अस्पताल के नवस्थापित आईसीयू में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था की गई है। यहां वर्तमान में—
6 आईसीयू बेड
5 वेंटिलेटर
6 कार्डियक मॉनिटर
6 इंफ्यूजन पंप
1 ईसीजी मशीन
1 डिफिब्रिलेटर
1 सक्शन मशीन
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
थर्मामीटर
बीपी मशीन
1 स्टेथोस्कोप
1 बाइपैप मशीन
1 सीपैप मशीन
शुगर जांच मशीन
2 एम्बु बैग सहित अन्य आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
जिले के लिए मील का पत्थर
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह आईसीयू कैमूर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती देगा। गंभीर मरीजों की लगातार निगरानी, आपातकालीन उपचार और समय पर जीवन रक्षक चिकित्सा उपलब्ध कराने में यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित होगी। इस अवसर पर प्रभारी सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी, जिला सलाहकार (गुणवत्ता), अस्पताल प्रबंधक, स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।