Home भभुआ भभुआ सदर अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

भभुआ सदर अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

भभुआ सदर अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Bihar: कैमूर जिला पदाधिकारी ने गुरुवार को भभुआ सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अस्पताल के कार्यालय, ओपीडी, विभिन्न वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, सीटी स्कैन सेंटर, एक्स-रे विभाग, न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर (एनआरसी) समेत अन्य विभागों की स्थिति देखी। ओपीडी, वार्ड, ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू की व्यवस्था सामान्य रूप से संतोषजनक पाई गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

सीटी स्कैन सेंटर की सफाई पर डीएम सख्त

सीटी स्कैन सेंटर में साफ-सफाई की कमी मिलने पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
वहीं, एक्स-रे विभाग की स्थिति भी निरीक्षण के दौरान संतोषजनक नहीं मिली। इस पर डीएम ने डीपीएम हेल्थ और सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि संबंधित एजेंसी से समन्वय कर एक्स-रे सुविधा को तत्काल व्यवस्थित कराया जाए, ताकि मरीजों को जांच के लिए परेशानी न हो।

अस्पताल परिसर में जलजमाव का भी लिया संज्ञान

अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या को लेकर भी जिला पदाधिकारी ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि बीएमएसआईसीएल से संपर्क कर जलजमाव की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए। जिला पदाधिकारी स्तर से भी संबंधित विभाग को पत्र भेजकर समस्या के निदान की कार्रवाई की जाएगी।

एनआरसी में एक भी बच्चा नहीं मिलने पर जताई चिंता

न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर में निरीक्षण के दौरान बच्चों की संख्या शून्य पाए जाने पर डीएम ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने डीपीएम हेल्थ, सिविल सर्जन और आईसीडीएस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया, ताकि जरूरतमंद बच्चों को एनआरसी तक पहुंचाकर उन्हें समुचित पोषण एवं उपचार की सुविधा दी जा सके।
डीएम ने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।

डॉक्टरों की उपस्थिति और दवा स्टॉक पर विशेष जोर

जिला पदाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि डॉक्टरों का रोस्टर स्पष्ट और अद्यतन रखा जाए तथा चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने दवाओं का स्टॉक हमेशा अपडेट रखने और अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी न हो और सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो।

 

Exit mobile version