Homeचैनपुरकैमूर में शराब के नशे में बवाल, विरोध करने पर परिवार पर...

कैमूर में शराब के नशे में बवाल, विरोध करने पर परिवार पर हमला; किशोरी समेत तीन घायल

कैमूर में नशे में युवकों का बवाल, विरोध करने पर किशोरी समेत तीन लोगों की पिटाई

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतौना गांव में शराब के नशे में गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। गांव में हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक किशोरी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में चल रहा है।  घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष के रविकांत यादव ने बताया कि गांव के ही शन्नी यादव और कुश यादव शराब के नशे में अश्लील गालियां दे रहे थे। इसका विरोध उनकी भतीजी शिवानी कुमारी ने किया। आरोप है कि विरोध से नाराज दोनों युवकों ने शिवानी के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और सिर फट गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

परिजनों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर रविकांत यादव के बड़े भाई रामगहन यादव मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान उनके पैर में चोट आई। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी वृद्ध इंद्रदेव यादव को भी नहीं बख्शा गया। आरोप है कि मारपीट में उनका बायां हाथ टूट गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद दूसरे पक्ष से भी कई लोग मौके पर पहुंच गए। अमर यादव, सुभाष यादव, हनुमान यादव और सुमंत यादव समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों पर गाली-गलौज और ईंट-पत्थर चलाने का आरोप लगाया गया है।

अचानक हुए हंगामे से गांव में अफरा-तफरी मच गई। डर के कारण पीड़ित परिवार घर के अंदर छिप गया और दरवाजा बंद कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। मामले पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि सतौना गांव में मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया था।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments