Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ में मौजूद बच्चों को इस घटना का पता नहीं चला और वे सभी घर लौट गए। जब राधेश्याम देर तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन शुरू की गई।
काफी तलाश के बाद देर शाम ग्रामीणों ने नदी में बच्चे का शव तैरता हुआ देखा। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और परिजन उसे लेकर चैनपुर थाना पहुंचे।
पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गया। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि डूबने से मौत का मामला सामने आया है। फिलहाल किसी प्रकार का लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



