Homeचैनपुरपंचायत चुनाव प्रक्रिया में बदलाव: प्रपत्र-1 के प्रकाशन की नई तारीख घोषित

पंचायत चुनाव प्रक्रिया में बदलाव: प्रपत्र-1 के प्रकाशन की नई तारीख घोषित

पंचायत चुनाव 2026 के तहत प्रपत्र-1 के प्रारूप प्रकाशन की तिथि 27 अप्रैल से बदलकर 4 मई 2026

कैमूर (बिहार) — चैनपुर प्रखंड में पंचायत आम निर्वाचन 2026 को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। जनगणना 2011 के आंकड़ों पर आधारित प्रपत्र-1 के प्रारूप प्रकाशन की पूर्व निर्धारित तिथि को संशोधित कर नई तारीख घोषित की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शुभम प्रकाश के अनुसार, पहले प्रपत्र-1 का प्रारूप 27 अप्रैल 2026 को जारी होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर अब 4 मई 2026 को प्रकाशित किया जाएगा।

आगे की प्रक्रिया का नया शेड्यूल: प्रारूप प्रकाशन: 4 मई 2026, आपत्ति दर्ज करने की अवधि: 4 मई से 18 मई 2026, आपत्तियों का निष्पादन: 4 मई से 22 मई 2026, अपील वादों का निष्पादन: 11 मई से 29 मई 2026, अंतिम प्रकाशन: 5 जून 2026, जिला गजट में प्रकाशन: 9 जून 2026

यह पूरा प्रक्रिया पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर तय करने के लिए वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर की जा रही है। प्रशासन द्वारा डाटा अपलोड का कार्य पूरा कर लिया गया है और अब संशोधित तिथि के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस बदलाव के बाद चुनावी तैयारियों में जुटे संभावित प्रत्याशियों और आम लोगों को नई तिथियों के अनुसार अपनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments