Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित जावेद खान के अनुसार, रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच एक सीएनजी ऑटो से पहुंचे व्यक्ति ने बकरियों की रस्सी काटकर उन्हें वाहन में लादना शुरू कर दिया। जानवरों के आवाज करने पर उनकी नींद खुली और वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चोर एक सफेद और एक काली बकरी लेकर फरार हो गया। एक बकरा मौके पर ही छूट गया। इसके बाद पीड़ित ने चैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की।
जांच के दौरान मोहनिया से एक संदिग्ध सीएनजी टेंपो को जब्त किया गया और चोरी की गई दोनों बकरियों को बरामद कर लिया गया।
थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि बरामद बकरियों को जिम्मेनामा पर मालिक को सौंप दिया गया है। वहीं, जब्त सीएनजी वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है, वहीं पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।