Homeकुदराकैमूर में नहर से मिला अज्ञात अधेड़ का शव, माथे पर गहरे...

कैमूर में नहर से मिला अज्ञात अधेड़ का शव, माथे पर गहरे जख्म से हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

कैमूर: कुदरा की नहर में अज्ञात अधेड़ का शव मिला, माथे पर गहरे जख्म से हत्या की आशंका

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमियवरा गांव के पास शुक्रवार को नहर में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नहर में शव बहते हुए दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 से 60 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। उसने पैंट और शर्ट पहन रखी थी। उसके माथे पर गहरा छेद जैसा जख्म मिला है, जिससे खून निकलने के निशान भी दिखाई दिए। जख्म की प्रकृति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि यह चोट गोली लगने से हुई है या किसी धारदार अथवा नुकीले हथियार के वार से, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

कुदरा थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव रोहतास जिले की ओर से नहर के पानी के साथ बहकर अमियवरा गांव के पास पहुंचा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच जारी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments