Homeकैमूरकैमूर में सोशल मीडिया पोस्ट पर पुलिस की कार्रवाई, सीएम और पूर्व...

कैमूर में सोशल मीडिया पोस्ट पर पुलिस की कार्रवाई, सीएम और पूर्व सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

कैमूर में सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर अभद्र टिप्पणी, युवक गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले में सोशल मीडिया पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भभुआ थाना क्षेत्र के सरेवां गांव निवासी स्वर्गीय फूलचंद पासवान के पुत्र अजीत पासवान उर्फ अमित पासवान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

आरोप है कि वीडियो में उसने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंची। पुलिस के मुताबिक, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इस तरह की पोस्ट से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने और जनभावनाएं आहत होने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका थी। इसी आधार पर कैमूर साइबर थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामला दर्ज होने के बाद साइबर थाना की टीम ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। कैमूर पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी धर्म, जाति, समुदाय या व्यक्ति विशेष के खिलाफ घृणा फैलाने, हिंसा भड़काने अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा करना दंडनीय अपराध है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि सोशल मीडिया पर कोई भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें, ताकि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध समय पर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments