Home चैनपुर कैमूर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: बुजुर्ग महिला और दो...

कैमूर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: बुजुर्ग महिला और दो बेटियां घायल

कैमूर में जमीन विवाद पर हिंसा: बुजुर्ग महिला और दो बेटियां घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तेनौरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला और उसकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में चल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायल महिलाNS News

पीड़िता मीना देवी (पति – मुंशी राम) के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान उनके देवर गुलाब राम अपने बेटों राजू राम और राकेश राम के साथ पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए अचानक मारपीट शुरू कर दी।
हमले में मीना देवी के होंठ फट गए। जब उनकी बेटियां आंचल कुमारी और सुनीता कुमारी बचाव के लिए आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की।

इस दौरान आंचल कुमारी का बायां हाथ टूट गया, जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल अवस्था में तीनों पीड़ित चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए CHC भेजा गया। अस्पताल में फिलहाल तीनों का इलाज जारी है। मामले को लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version