Home दुर्गावती कैमूर के दो लोगों के साथ NH पर हादसा: एक की मौत,...

कैमूर के दो लोगों के साथ NH पर हादसा: एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र से जुड़े दो लोगों के साथ उत्तर प्रदेश में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंदौली जिला मुख्यालय के पास नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्गावती थाना
जानकारी के मुताबिक, दोनों व्यक्ति कल्याणपुर पंचायत के अटरिया गांव के रहने वाले थे और एक ही बाइक से बनारस जा रहे थे। जैसे ही वे चंदौली के आगे पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े।

इस हादसे में 55 वर्षीय राम केसर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 वर्षीय घनश्याम शाह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को तत्काल बनारस के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन की पहचान व तलाश में जुट गई है।

 

 

Exit mobile version