Homeचैनपुरस्कूल जाने के बाद घर नहीं लौटी 15 वर्षीय छात्रा, शादी की...

स्कूल जाने के बाद घर नहीं लौटी 15 वर्षीय छात्रा, शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

कैमूर में 15 वर्षीय छात्रा लापता, शादी की नीयत से भगाने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए चैनपुर थाने में आवेदन दिया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

परिजनों के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 10 बजे छात्रा विद्यालय जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास के स्थानों और परिचितों के यहां तलाश करने के बावजूद छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर छात्रा की मां को पता चला कि उनकी बेटी एक मोबाइल नंबर पर अक्सर बातचीत किया करती थी।

इसी आधार पर उन्होंने आशंका जताई है कि उक्त मोबाइल नंबर से संपर्क में रहने वाले व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। मामले की जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि विद्यालय जाने के बाद नाबालिग छात्रा के लापता होने को लेकर उसकी मां द्वारा आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए छात्रा की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments