Homeचैनपुरकैमूर में आंख की रोशनी छीन लेने वाली मारपीट का आरोपी गिरफ्तार,...

कैमूर में आंख की रोशनी छीन लेने वाली मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, दो महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा

कैमूर में आंख की रोशनी जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, चैनपुर पुलिस की कार्रवाई

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में मोबाइल चार्ज करने के मामूली विवाद से शुरू हुई हिंसक मारपीट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना में एक व्यक्ति की आंख की रोशनी चली जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कलटर सिंह उर्फ कामेश्वर सिंह, पिता जगदीश सिंह, निवासी सेमरिया गांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। यह घटना 30 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे हुई थी। सौर ऊर्जा की बैटरी से मोबाइल चार्ज करने को लेकर शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के ही दो लोगों ने ओम प्रकाश सिंह, पिता स्वर्गीय नगीना सिंह, के साथ बेरहमी से मारपीट की। हमले के दौरान उनकी आंख के नीचे गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी एक आंख की रोशनी चली गई।

घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि फरार आरोपी कलटर सिंह उर्फ कामेश्वर सिंह को शुक्रवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले के दूसरे आरोपी की तलाश में भी लगातार छापेमारी कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments