Homeचैनपुरकैमूर में जमीनी विवाद के मारपीट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन,...

कैमूर में जमीनी विवाद के मारपीट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों पक्षों के 5 आरोपी गिरफ्तार

कैमूर: जमीनी विवाद में मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई, दोनों पक्षों के 5 आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तेनौरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई 18 जून को हुए विवाद में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पहले पक्ष से विनोद राम, नंदू राम (दोनों पिता- बंधु राम) तथा दिनेश कुमार (पिता- देवानंद राम) शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

वहीं दूसरे पक्ष से कपिल राम (पिता- सुभाष राम) और जागेश्वर राम (पिता- लाल मुनी राम), सभी निवासी ग्राम तेनौरा, को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 18 जून को तेनौरा गांव में मकान निर्माण के दौरान जमीन के स्वामित्व को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी, लेकिन सभी आरोपी फरार चल रहे थे। इसी बीच गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार सुबह कार्रवाई करते हुए पहले पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में नामजद अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments