Homeकैमूरकैमूर में अंधविश्वास ने फिर छीनी जिंदगी, सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में...

कैमूर में अंधविश्वास ने फिर छीनी जिंदगी, सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में बीता वक्त; युवती की मौत

कैमूर में सर्पदंश से युवती की मौत, झाड़-फूंक में हुई इलाज में देरी

Bihar: कैमूर जिले में सर्पदंश के बाद समय पर इलाज नहीं मिलने से एक युवती की मौत का मामला सामने आया है। परिजन पहले उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए ओझा के पास पहुंच गए। जब युवती की हालत गंभीर हुई तो उसे भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना करमचट थाना क्षेत्र के हुढूरा गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हुढूरा गांव निवासी अंशु घर में दीपक जलाने गई थी। इसी दौरान उसके हाथ की अंगुली में किसी जहरीले सांप ने डंस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन तत्काल चिकित्सकीय उपचार कराने के बजाय उसे झाड़-फूंक कराने के लिए आमवा स्थित सती माई के पास ले गए। इस दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जब युवती की स्थिति गंभीर हो गई तो परिजन आनन-फानन में उसे भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने अंशु को मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के छोटे भाई मनीष कुमार ने बताया कि उनकी बहन घर में दीपक जलाने गई थी। इसी दौरान उसके हाथ में किसी जीव ने काट लिया। इसके बाद परिजन उसे झाड़-फूंक कराने के लिए लेकर चले गए। हालत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

कैमूर में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से लगातार लोगों को सर्पदंश के मामलों में तत्काल अस्पताल पहुंचने के लिए जागरूक किया जाता रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार सांप के काटने के बाद समय पर चिकित्सकीय उपचार मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में आज भी कई लोग झाड़-फूंक और अंधविश्वास के चक्कर में इलाज में देरी कर देते हैं। यह देरी कई बार जानलेवा साबित होती है। ऐसे में सर्पदंश की स्थिति में किसी भी तरह का समय गंवाए बिना पीड़ित को नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना बेहद जरूरी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments