Homeचैनपुरकैमूर पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग को बरामद कर आरोपी गिरफ्तार, नशे में...

कैमूर पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग को बरामद कर आरोपी गिरफ्तार, नशे में हंगामा कर रहे चार लोग भी पकड़े गए

कैमूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग बरामद, अपहरण आरोपी गिरफ्तार, 4 नशेड़ी भी पकड़े गए

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में नशे में हंगामा कर रहे चार लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायिक कार्रवाई के लिए भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पहले मामले में एक नाबालिग लड़की 23 अप्रैल 2026 की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान पता चला कि जयंत नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले गया है। इसके बाद लड़की के पिता ने चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया। उसे न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए प्रस्तुत किया गया है। वहीं आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

न्यायालय के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर, थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों और वाहन जांच के दौरान एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों की पहचान संत बिंद (परसिया), हरिकेश राजभर (उदयरामपुर), नागेंद्र कुमार (बसावनपुर) और अकबर शाह (सेमरा, वाराणसी) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों की शिकायत पर तीनों आरोपियों को उनके गांवों से नशे की हालत में हंगामा करते हुए पकड़ा गया। चैनपुर थाना लाकर जांच कराने पर शराब सेवन की पुष्टि हुई। वहीं वाहन जांच के दौरान पिकअप वाहन चला रहे अकबर शाह को भी नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। सभी चारों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments