Homeचैनपुरकैमूर में दो अलग-अलग सड़क हादसे: पत्रकार समेत दो गंभीर, पटना और...

कैमूर में दो अलग-अलग सड़क हादसे: पत्रकार समेत दो गंभीर, पटना और भभुआ रेफर

कैमूर सड़क हादसे: डंपर की टक्कर से पत्रकार गंभीर, बाइक दुर्घटना में महिला घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक वरिष्ठ पत्रकार और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पहली घटना एनएच-219 पर केवा नहर के समीप मंगलवार की रात हुई, जहां भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में लगे एक डंपर ने बाइक सवार वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार सिंह उर्फ मन्नू सिंह को जोरदार टक्कर मार दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

वे मलिक सराय गांव के निवासी हैं और मंगलवार रात करीब 9 बजे भभुआ से अपने घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर लाया गया, जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए पहले सदर अस्पताल भभुआ और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक्सप्रेसवे निर्माण में लगे डंपर तेज रफ्तार और ओवरलोड होकर चल रहे हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं दूसरी घटना पुरुषोत्तमपुर के पास अंवखरा मार्ग पर हुई, जहां आमने-सामने की बाइक टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सिकंदरपुर निवासी लक्ष्मीना देवी (पति: कुमार राम) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, लक्ष्मीना देवी अपने पुत्र के साथ सिरबीट गांव में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रही थीं। इसी दौरान बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वे गिरकर गड्ढे में जा गिरीं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें चैनपुर सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments