Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लगातार मुकाबले जीतते हुए उन्होंने फाइनल में जगह बनाई और निर्णायक मुकाबले में जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
इस उपलब्धि से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा चैनपुर प्रखंड और कैमूर जिला गर्व महसूस कर रहा है। स्थानीय लोगों ने उनकी जीत को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध शिक्षक खान सर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
उन्होंने विजेता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और स्वर्ण पदक प्रदान किया। इस दौरान दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। अपनी सफलता पर आसिफ खान ने कहा कि यह उनकी मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने और देश के लिए पदक जीतने का लक्ष्य बताया। आसिफ की इस जीत ने क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित किया है और यह संदेश दिया है कि लगन और मेहनत से बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।