Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने आगे बताया की बिहार में अब तक कुल 10 वर्षो में एक हजार 8 सौ 32 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बनाया गया है। विधुतिकरण किया गया है। 98 रेलवे स्टेशन को अमृत स्टेशन के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। रेलवे में 95 हजार नई वैकेंसी निकाली जाएगी। इसके पहले 1 लाख 50 हजार रेलवे ने नौकरी दी है। देश में 4 तरह की और गाड़िया चलाई जाएगी। अमृत भारत का वर्जन टू चलेगी पुरे देश में। इस साल से 1 सौ नई अमृत भारत ट्रेन चलेगी। 50 नमो भारत नई ट्रेन चलेगी। 2 सौ बंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। जिसमें एसी और स्लीपर दोनों रहेंगे। 1 सौ वन्दे भारत अलग तरह की ट्रेन चलाई जाएगी। जिसका 5-10 स्टेशन पर ठहराव होगा।