Homeपश्चिमी चम्पारणरिश्तों का खौफनाक अंत: पिता ने नहर में फेंके तीन मासूम, डूबने...

रिश्तों का खौफनाक अंत: पिता ने नहर में फेंके तीन मासूम, डूबने से मौत; मां बची, आरोपी गिरफ्तार

बेतिया में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने तीन बच्चों को नहर में फेंका, डूबने से मौत

Bihar: पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। कुमारबाग थाना क्षेत्र के भंगहा गांव में पारिवारिक कलह ने भयावह रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों को नहर में फेंकने का आरोप लगा। इस हृदयविदारक घटना में तीनों मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, भंगहा गांव निवासी रामबाबू यादव और उनकी पत्नी ललिता देवी के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद रामबाबू ने पत्नी को मायके छोड़ने की बात कही और पत्नी तथा तीनों बच्चों को बाइक पर बैठाकर घर से निकल गया। आरोप है कि लोहियरिया चौक के समीप तिरहुत नहर की सुगौली शाखा के पास पहुंचने के बाद उसने पहले अपनी पत्नी को नहर में धक्का दे दिया। इसके बाद एक-एक कर तीनों बच्चों को भी नहर में फेंक दिया। ललिता देवी ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई और मायके पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से नहर में खोजबीन शुरू की गई। सुबह एक बच्ची का शव बरामद हुआ, जबकि दो अन्य बच्चों के शव भी कुछ घंटों के भीतर नहर से निकाल लिए गए। मृत बच्चों की उम्र लगभग छह वर्ष, चार वर्ष और पांच माह बताई गई है। परिजनों के मुताबिक, ललिता देवी की शादी करीब दस वर्ष पहले रामबाबू यादव से हुई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments