Bihar: कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड में सोमवार की रात मोमबत्ती की लौ से एक व्यक्ति का घर जल गया। पीड़ित व्यक्ति की पहचान भिखारी राम के रूप में हुई है जो पूर्व की जहानाबाद पंचायत के वार्ड संख्या 10 के निवासी है, घर में लगी आग से उक्त व्यक्ति की 13 साल की एक पुत्री भी जलकर घायल हो गई। यह घटना रात के करीब 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है जो कुदरा के रामलीला मैदान के पास बाजार के पूर्वी छोर पर स्थित बस्ती में घटी बताई जाती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- मां ने दो मासूम बेटियों के साथ पानी भरे गहरे गड्ढे में लगाई छलांग, तीनों की मौत पति से हुआ था विवाद
- अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा, 4 गिरफ्तार 2 कार्बाइन समेत 8 हथियार 159 कारतूस बरामद औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर व भोजपुर में सप्लाई

घायल बच्ची को स्थानीय एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है, आग लगने के कारण घर में रखे ओढ़ने, बिछाने और पहनने के सारे कपड़े व अन्य सामान जल गए हैं। घर की दीवारें और खपरैल की छत भी आग में जल गई है। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं बताई जा रही है, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा

मुआवजे की मांग करने वालों में पूर्व बीडीसी सदस्य पियन पासवान, अजय राम व अन्य लोग शामिल हैं। बताया जाता है कि संबंधित घर में बिजली का कनेक्शन नहीं है, इसके चलते घर में रोशनी के लिए मोमबत्ती जलाई गई थी, मोमबत्ती की लौ से रेसगनी पर झूल रहे कपड़े में आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई, पड़ोस के लोगों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर उसके पानी से आग को बुझाया, मगर तब तक सब कुछ जल चुका था।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

