Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में मंगलवार सप्ताहिक बैठक के दौरान चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजाजुद्दीन अहमद के द्वारा सभी आवास सहायक एवं विकास मित्रों के साथ बैठक करके प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपूर्ण आवासों को 31 दिसंबर 2021 तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर बीडीओ अजाजुद्दीन अहमद के द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पंचायत में आवास पूर्णता की समीक्षा की गई, जिसमें पाया गया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 155 आवास अभी अपूर्ण है जिन्हें पूर्ण करवाने के लिए सभी आवास सहायक एवं विकास मित्रों को निर्देशित किया गया है।
- बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 6 गिरफ्तार, 2 साल तक बेटे की हत्या का बदला लेने की फिराक में था मुख्य आरोपित
- औरंगाबाद में निलंबित लिपिक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, दो झोला सरकारी दस्तावेज बरामद
31 दिसंबर 2021 तक हर हाल में उसे पूर्ण करवाएं, जिसके लिए ग्राम पंचायत डूमकोन, बढ़ौना, मंझुई, नंदगांव, मदुरना एवं उदयरामपुर में विशेष रूप से कार्य करते हुए पंचायत में ही आवासन कर आवास को पूर्ण करवाने को निर्देशित किया गया है, जिन आवास सहायकों का भी कार्य असंतोषजनक पाया गया उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाएगी।
- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित
वही आवास प्लस एप की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 का लक्ष्य प्राप्त है, जिसमें अभी तक किसी भी ग्रामीण आवास सहायक द्वारा अभिलेख कार्यालय में जमा नहीं कराया गया है, जिसे लेकर सभी ग्रामीण आवास सहायकों को निर्देशित किया गया है कि 1 सप्ताह के अंदर किसी भी स्थिति में अचूक रूप से अभिलेख को कार्यालय में जमा करवाएंगे। उक्त बैठक के दौरान ग्रामीण आवास सहायक, विकास मित्र सहित प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू

