Home कुदरा कुदरा पुलिस की कार्रवाई: चोरी की अपाचे बाइक संग युवक धराया, रंग...

कुदरा पुलिस की कार्रवाई: चोरी की अपाचे बाइक संग युवक धराया, रंग बदलकर छिपा रहा था पहचान

कुदरा में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, रंग बदलकर छिपा रहा था पहचान

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नियमित गश्ती के दौरान की गई, जब पुलिस को बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गिरफ्तार युवक की पहचान रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र स्थित बेलासपुर गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है, जो भुवनेश्वर सिंह का पुत्र बताया जा रहा है। थाना अध्यक्ष नंदू कुमार के अनुसार, गश्ती टीम ने जब युवक को रोका और पूछताछ की, तो वह बाइक के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने बाइक का सत्यापन कराया, जिसमें सामने आया कि उक्त अपाचे मोटरसाइकिल लगभग एक वर्ष पहले चोरी हुई थी।

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि बाइक के असली रंग को बदलकर नीले से काला कर दिया गया था, ताकि उसकी पहचान छिपाई जा सके। इस संबंध में वाहन के वास्तविक मालिक ने भी पुष्टि की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Exit mobile version