Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयरामपुर निवासी रामकेवल बिंद, पिता रामदत्त बिंद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि आरोपी किराना दुकान की आड़ में चोरी-छिपे शराब बेचने का काम कर रहा है। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस ने टीम बनाकर गांव में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दुकान के समीप बने दलान में चौकी के नीचे छिपाकर रखे गए हरे और पीले रंग के गैलन तथा पॉलीथिन पैकेट से कुल 14.75 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद की गई।
बरामदगी के बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर चैनपुर थाना लाई, जहां उससे पूछताछ की गई। बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।