Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महिला के अनुसार, वह अपने पति के साथ मायके से टेंपो के जरिए ससुराल लौट रही थी। इसी दौरान करजी गांव के पास चार लोगों ने उनका टेंपो रोक लिया। आरोप है कि टेंपो रुकते ही आरोपितों ने महिला का हाथ पकड़कर उसे जबरन बाहर खींचने का प्रयास किया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। महिला ने बताया कि जब उसके पति ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में महिला के पति को गंभीर चोटें आईं।
घटना के दौरान महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपित वहां से चले गए। घटना के बाद महिला अपने घायल पति के साथ चैनपुर थाना पहुंची और चार लोगों के विरुद्ध आवेदन सौंपा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



