Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत जियर गांव से एक परिवार के सदस्य बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के लिए देवघर जा रहे थे। वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। इसी दौरान चेवाड़ा थाना से करीब 600 मीटर आगे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन में सवार लोग घायल हो गए।
हादसे में सुनीता देवी की गई जान
इस दुर्घटना में वैशाली जिले के गरौल धानी निवासी हरिश्चन्द चौरसिया की पत्नी सुनीता देवी की मौत हो गई। वहीं, अंजित चौरसिया, मथुरा चौरसिया, रेखा देवी, दिलखुश कुमार, रविराज कुमार, सुदामा कुमार, किरण कुमारी और नेहा कुमारी सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एक धार्मिक और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले परिवार के साथ हुए इस हादसे से परिजनों में शोक का माहौल है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।



