Home चैनपुर करजी के पास टेंपो रोककर महिला से छेड़खानी का आरोप, विरोध पर...

करजी के पास टेंपो रोककर महिला से छेड़खानी का आरोप, विरोध पर पति की पिटाई

करजी में महिला से छेड़खानी का आरोप, विरोध पर पति की पिटाई

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित छेड़खानी और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना करजी गांव के समीप की बताई जा रही है। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने चैनपुर थाने में चार लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

महिला के अनुसार, वह अपने पति के साथ मायके से टेंपो के जरिए ससुराल लौट रही थी। इसी दौरान करजी गांव के पास चार लोगों ने उनका टेंपो रोक लिया। आरोप है कि टेंपो रुकते ही आरोपितों ने महिला का हाथ पकड़कर उसे जबरन बाहर खींचने का प्रयास किया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। महिला ने बताया कि जब उसके पति ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में महिला के पति को गंभीर चोटें आईं।

घटना के दौरान महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपित वहां से चले गए। घटना के बाद महिला अपने घायल पति के साथ चैनपुर थाना पहुंची और चार लोगों के विरुद्ध आवेदन सौंपा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

 

 

Exit mobile version