Homeचैनपुरकपड़े की दुकान के बाहर खड़ी बाइक हुई गायब, CCTV और आसपास...

कपड़े की दुकान के बाहर खड़ी बाइक हुई गायब, CCTV और आसपास तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

चैनपुर बाजार में दुकान के बाहर से बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar:  कैमूर जिले के चैनपुर बाजार में कपड़े की दुकान के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी होनेर का मामला सामने आया है। बाइक मालिक कुछ देर के लिए दुकान के अंदर गए थे। वापस लौटने पर बाइक अपने स्थान से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक का कोई सुराग नहीं मिला तो पीड़ित ने चैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, नौघरा गांव निवासी इलियास खान अपनी बाइक कपड़े की दुकान के सामने खड़ी कर दुकान के अंदर चले गए थे। कुछ समय बाद जब वह बाहर निकले तो वहां बाइक मौजूद नहीं थी। उन्होंने आसपास के इलाकों में बाइक की तलाश की और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

बाइक नहीं मिलने के बाद इलियास खान ने चैनपुर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी हुई बाइक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments