Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि खोराडीह गांव निवासी किशन यादव के पुत्र मंटू यादव द्वारा चोरी-छिपे देसी शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही मंटू यादव भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सशस्त्र बलों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके घर से 45 पीस ब्लू लाइम देसी शराब, जिसकी कुल मात्रा करीब 9 लीटर बताई गई है, बरामद की गई।
इसके अलावा, पुलिस ने हाटा नगर और रामगढ़ गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया। इनमें हाटा नगर निवासी निर्मल चौहान का पुत्र धंजी चौहान, रामगढ़ निवासी रामचंद्र यादव का पुत्र राहुल सिंह और कमला सिंह का पुत्र वीरेंद्र प्रताप शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों के शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना ग्रामीणों से मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को पकड़ लिया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मंटू यादव को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



