Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, नौघरा गांव निवासी इलियास खान अपनी बाइक कपड़े की दुकान के सामने खड़ी कर दुकान के अंदर चले गए थे। कुछ समय बाद जब वह बाहर निकले तो वहां बाइक मौजूद नहीं थी। उन्होंने आसपास के इलाकों में बाइक की तलाश की और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
बाइक नहीं मिलने के बाद इलियास खान ने चैनपुर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी हुई बाइक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।