Homeगयाएसएसपी के समक्ष अंतरराज्यीय नक्सली छेदी भुईंया ने किया आत्मसमर्पण

एसएसपी के समक्ष अंतरराज्यीय नक्सली छेदी भुईंया ने किया आत्मसमर्पण

 Bihar: गया जिले में अंतरराज्यीय नक्सली छेदी भुईंया के द्वारा गया एसएसपी आशीष भारती के समक्ष आत्मसमर्पण कर लेने का मामला सामने आया है। जिसके बाद गया एसएसपी आशीष भारती द्वारा मुख्य धारा से जुड़ने पर उसका स्वागत किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 

घटना से संबंधित जानकारी देते हुए गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पिछले कई महीनो से पुलिस के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस दबिश के कारण अंतरराज्यीय नक्सली छेदी भुईंया ने आत्मसमर्पण किया है। इन्होंने 1 राइफल और 2 जिंदा कारतूस के साथ आत्मसमर्पण किया है। जिसके बाद इनका स्वागत किया गया। नक्सली छेदी भुईंया केऊपर बिहार और झारखंड में कई मामले दर्ज है। जिसके तहत इन्होंने कंस्ट्रक्शन कंपनी, व्यवसायी व अन्य कई लोगों से रंगदारी की मांग की थी। साथ ही कई जगहों पर टीपीसी नक्सली संगठन से संबंधित पर्चा भी छोड़ा था। इसके बाद पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी। लगातार एरिया डोमिनेशन और पुलिस दबिश के कारण इन्होंने आत्मसमर्पण किया है। साथ ही गया एसएसपी ने कहा कि हम अन्य लोगों से भी यह आह्वान करते हैं कि वे समाज की मुख्य धारा से जुड़े। किसी के बहकावे में नही आये। किसी भी परिस्थिति में अपराध न करें। पुलिस आपके सहयोग के लिए है और इसमें मदद करें।

NS News

352 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 23 का हीमोग्लोबिन 8 से कम; भभुआ की टीम ने लिया जायजा

AI created

फेसबुक पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, कैमूर में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR

NS News

बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर पहुंचकर महिला से मारपीट; बचाने आए बेटा-बेटी भी घायल

NS News

पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगा युवक, तलाशी में निकली 16 पुड़िया हेरोइन

NS News

तहखाने में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब, पुलिस ने ऑटो समेत चालक को दबोचा; 37 लीटर से अधिक शराब बरामद

NS News

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे दो समेत चार गिरफ्तार

NS News

शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़े, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि

NS News

न्यायालय के वारंट पर पुलिस की कार्रवाई, चार फरार वारंटी गिरफ्तार

NS News

घर के बाहर सोते रहे लोग, रात में गायब हो गई बाइक; चैनपुर में चोरी की वारदात

NS News

मदुरना में बच्चों के विवाद ने लिया तूल, पूछताछ करने पहुंचे पिता से भी मारपीट

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments