Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीछे से मारी टक्कर, सड़क पर गिरकर हुए गंभीर घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सकरी गांव से आगे पछाहगंज के समीप एनएच-19 पर हुई। बताया जाता है कि अजय कुमार साह बाइक से कुदरा की तरफ से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन अजय कुमार साह के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने पहुंचाया अस्पताल
एनएचएआई हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सदस्य आलोक कुमार सिंह के अनुसार शाम करीब 7:40 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
कुदरा थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



