Home मोहनिया एनएच-19 पर तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, पांच घायल;...

एनएच-19 पर तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, पांच घायल; दो की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर

कैमूर: एनएच-19 पर बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में 5 घायल, दो को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

घायलों का इलाज करते चिकित्सक व कर्मी

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत अकोढ़ी गांव के समीप शनिवार को एनएच-19 (जीटी रोड) पर बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहनियां थाना क्षेत्र के पिपरियां गांव निवासी 22 वर्षीय बिट्टू कुमार अपने दोस्त 25 वर्षीय कुंदन कुमार के साथ बाइक से मोहनियां की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा से उनकी बाइक की तेज टक्कर हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsटक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार समेत ई-रिक्शा में बैठे लोग भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एनएचएआई की एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां लाया गया। घायलों में डिड़ीखिली गांव निवासी विनोद मुसहर की 35 वर्षीय पत्नी रीना देवी, उनका पांच वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार और डोमा मुसहर की 25 वर्षीय पत्नी मालती देवी भी शामिल हैं।

अनुमंडल अस्पताल मोहनियां के चिकित्सक अभय कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल पांच लोगों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया गया था। इनमें तीन लोगों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं कुंदन कुमार का दाहिना पैर और बिट्टू कुमार का दाहिना हाथ टूट गया है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

 

Exit mobile version